Linked In Profile Search

About Me

I am a dreamer by nature, and perhaps that is why stories find their way to me. I believe life is a vast treasure trove of wonders; all it takes is the right perspective to see the magic in the mundane. My world is built on a foundation of positivity and the beautiful roles I get to play—as a woman, a daughter, a wife, a mother and a corporate employee. Writing is my sanctuary, a quiet corner where I can breathe life into my thoughts. I may not always be regular with my pen, but when I write, I share a piece of my soul. Welcome to my space; I hope you find a bit of yourself in my words. If a poem or a story touches your heart, I’d love to hear from you in the comments!

Saturday, February 14, 2026

दिल की उलझन...

 

कभी सोचती हूँ, कि तुम्हें शब्दों में बाँध के कागज़ पे लिखूँ 

या लिखी हुई कविता को बस दिल में ही छुपा लूँ


या तुम्हें सुरों में पिरोके, गीतों की माला बनाऊँ

या तुम्हारे नाम के गीत अपने होठों पे सजाऊँ?


या कैद कर लूँ तुम्हें हमेशा के लिए दिल में मेरे

या आज़ाद पंछी की तरह उड़ने दूँ?


तो गर दूर जाने की बात करो तुम, तो कसम देके रोक लूँ

या वादा करूँ इंतज़ार का, और आँसुओं को भी छुपा लूँ?


पर क्या है ना… दिल जानता है, ना कैद कर सकते हैं तुम्हें

ना छोड़ सकते हैं अब ना रोक सकते हैं तुम्हें, ना तो बुला सकते हैं अब


पर मेरी हर नज़्म और हर गीत में, हम यूँ ही मिलते रहेंगे,

तुम बनके स्याही मेरे कागज़ पे, उम्र भर खिलते रहोगे।

No comments:

Post a Comment